छत्तीसगढ़

टीचर को अधिकारी ने लगाई फटकार, जींस-शर्ट पहनकर पहुंचा था दफ्तर

Nil dhankar
16 Oct 2025 5:48 PM IST
टीचर को अधिकारी ने लगाई फटकार, जींस-शर्ट पहनकर पहुंचा था दफ्तर
x
पढ़े पूरी खबर

कोंडागांव। बस्तर संभाग के शिक्षा विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी के कथित ‘अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार’ ने नया भूचाल ला दिया है. संयुक्त संचालक (शिक्षा) पर कोंडागांव के एक शिक्षक को केवल जींस-शर्ट पहनने के कारण सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और कार्यालय से बाहर लौटाने का आरोप लगा है. छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ विकास खंड बडेराजपुर, जिला कोंडागांव ने इस घटना को ‘अशोभनीय और अनुशासनहीनता’ मानते हुए आवाज उठाई है और उच्च स्तरीय कार्रवाई की मांग की है.

पीड़ित शिक्षक प्रकाश कुमार नेताम ने इस संबंध में विधायक और उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी है. पत्र के अनुसार, दिनांक 10/10/2025 को शिक्षक नेताम, डेली डायरी में त्रुटी के कारण जारी ‘कारण बताओ नोटिस’ का जवाब देने संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बस्तर के कार्यालय गए थे.

शिक्षक नेताम का आरोप है कि उन्हें देखते ही जॉइंट डायरेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि वह “जीन्स पहने वालों से नहीं मिलते हैं” और उनके कार्यालय में जींस पैंट पहनना ‘वर्जित’ है. यह टिप्पणी करते हुए, उन्हें तुरंत कार्यालय से बाहर जाने को कहा गया, जिससे शिक्षक को गहरे सदमे में डाल दिया.

Next Story
null