छत्तीसगढ़

शिक्षिका ने कराई सैकड़ों बार उठक-बैठक, बच्ची की तबीयत बिगड़ी

Nil dhankar
6 Sept 2025 5:44 PM IST
शिक्षिका ने कराई सैकड़ों बार उठक-बैठक, बच्ची की तबीयत बिगड़ी
x
छग

अंबिकापुर। सीतापुर ब्लॉक में स्थित DAV पब्लिक स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दूसरी कक्षा की एक छात्रा को शिक्षिका नम्रता ने कथित रूप से 100 बार उठक-बैठक करने की सजा दी, जिसके चलते बच्ची की तबीयत बिगड़ गई. छात्रा को उठने-बैठने में गंभीर तकलीफ हो रही है और उसका इलाज अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

पीड़ित बच्ची ने मीडिया को बताया कि वह बाथरूम जा रही थी. इस दौरान टीचर मोबाइल चला रही थी. टीचर ने जैसे ही उसे जाते देखा, तो उसने फटकार लगाकर बुलाया और 100 उठक बैठक कराए. पीड़ित बच्ची ने यह भी आरोप लगाया कि टीचर ने उठक बैठक के दौरान स्केल दिखाते हुए यह धमकी भी दी कि अगर उठक बैठक बीच में रोका, तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा. इसलिए टीचर के डर से उसने 100 बार उठक बैठक किए. लेकिन इसके बाद से उसके पैरों में बेहद दर्द है.

बच्ची के परिजन सरगुजा पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उनका कहना है कि इस सजा ने बच्ची की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाया है.


Next Story
null