छत्तीसगढ़

रायपुर ED दफ्तर में शेफाली बग्गा की गिरफ्तारी की तलवार लटकी

Nil dhankar
17 July 2026 4:19 PM IST
रायपुर ED दफ्तर में शेफाली बग्गा की गिरफ्तारी की तलवार लटकी
x

रायपुर. महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और टीवी प्रेजेंटर शेफाली बग्गा शुक्रवार को दोबारा रायपुर के ईडी दफ्तर पहुंची. जहां ऐप के प्रमोशन में संलिप्तता को लेकर जांच अधिकारी आज फिर सवाल-जवाब कर रहे हैं. गुरुवार को भी ईडी ने शेफाली से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की थी.

बताया जा रहा है कि ईडी जांच में डिजिटल साक्ष्यों में शेफाली बग्गा की कथित भूमिका सामने आने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया है. वहीं बेटिंग ऐप के कुछ प्रमोशनल वीडियो, इंटरनेट मीडिया पोस्ट और डिजिटल सामग्री भी सामने आए हैं.

पूरे जांच की कड़ी में महादेव नेटवर्क से जुड़े अहम आरोपी खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से जुड़े शेफाली के कथित संबंध भी है. खंजन जगदीश कुमार ठक्कर महादेव ऑनलाइन बुक नेटवर्क का प्रमुख हवाला ऑपरेटर है. एजेंसी का दावा है कि वह भारत में महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े हवाला लेन-देन और वित्तीय नेटवर्क का संचालन करता था. जांच एजेंसी को यह भी संदेह है कि शेफाली बग्गा विदेश के शहरों, जैसे दुबई और लंदन से संचालित बेटिंग ऐप्स के प्रचार-प्रसार में शामिल थी.

Next Story