छत्तीसगढ़

गिरफ्तारी की तलवार लटकी आवास मित्र, सचिव और रोजगार सहायक पर, पीएम आवास की राशि का गबन

Nil dhankar
2 July 2025 9:03 AM IST
गिरफ्तारी की तलवार लटकी आवास मित्र, सचिव और रोजगार सहायक पर, पीएम आवास की राशि का गबन
x
छग

बिलासपुर। अपने परिवार के सदस्यों का फर्जी पंजीयन कर और कूटरचना से 6 हितग्राहियों के खाते से राशि निकालने पर आवास मित्र, रोजगार सहायक और सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत बिलासपुर के जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत बांधा में हितग्राही चयन में अनियमितता बरतने की शिकायत मिली थी।

इसकी जांच कराई गई। पता चला कि आवास मित्र राजेश कुमार सोनवानी ने कूटरचना करते हुए फर्जी तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना के 6 हितग्राही के आवास की राशि का दुरुपयोग किया है। अस्थायी रोजगार सहायक रितेश श्रीवास ने हितग्राहियों के आवासों का गलत पंजीयन और जियो टैगिंग व सचिव दिलीप पात्रे ने ग्राम सभा में गलत दस्तावेजों को सत्यापित किया। तीनों पर केस दर्ज किया गया है।

Next Story
null