छत्तीसगढ़

अधीक्षक के व्यवहार से छात्राओं में दहशत, सड़क में धरने पर बैठी

Nil dhankar
2 Feb 2026 12:01 PM IST
अधीक्षक के व्यवहार से छात्राओं में दहशत, सड़क में धरने पर बैठी
x

सूरजपुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां आश्रम की छात्राएं सड़क पर धरने पर बैठ गई है। छात्राओं ने आश्रम अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं के प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस की टीम और SDM मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी ने मिलकर छात्राओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छात्राएं कलेक्टर से मिलने की जिद्द पर अड़ी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला प्रतापपुर के कस्तूरबा आश्रम से जुड़ा हुआ है। कस्तूरबा आश्रम की छात्राएं अचानक सुबह 6 बजे प्रतापपुर मुख्य सड़क पर पहुंची और धरने पर बैठ गयी। आश्रम में मिल रहे ख़राब खाने के साथ-साथ आश्रम अधीक्षक के ख़राब व्यवहार का आरोप लगाया है।

छात्राओं के प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस की टीम और SDM मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी ने मिलकर छात्राओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छात्राएं कलेक्टर से मिलने की जिद्द पर अड़ी हुई है।


Next Story
null