जवानों ने अपने समर्पण से बस्तरवासियों का दिल जीता, बाढ़ पीड़ितों की जान बचाई

बस्तर। जिले में लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। इंद्रावती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। मंगलवार को ऐसी ही स्थिति में फंसे छह ग्रामीणों को भारतीय वायुसेना ने एक साहसिक अभियान चलाकर बचा लिया। बचाए गए 6 लोगों में 2 महिलाएं और एक मासूम बच्चा भी शामिल था।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर देबार्थो धर ने आज रायपुर प्रेस क्लब में जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर की ओर से बाढ़ में ग्रामीणों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद वायुसेना ने तुरंत तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया। कठिन मौसम और तेज हवाओं के बावजूद Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर को जगदलपुर एयरफील्ड से उड़ान भरवाई गई। हवाई तलाशी के दौरान ग्रामीणों को उनकी कच्ची छत पर फंसा पाया गया। चारों ओर तेज धारा और ऊंचे-ऊंचे पेड़ थे, जिस कारण हेलीकॉप्टर को उतारना असंभव था।
ऐसी स्थिति में वायुसेना के गरुड़ कमांडो को रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया। कमांडो ने एक-एक करके सभी ग्रामीणों को सुरक्षित हेलीकॉप्टर तक पहुँचाया। यह अभियान करीब आधे घंटे तक चला।
जवानों ने अपने समर्पण से बस्तरवासियों का दिल जीता है!
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) August 27, 2025
सशस्त्र बल, SDRF और प्रशासन हर माध्यम से बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटे हैं।#Bastar #BastarHeroes pic.twitter.com/Mln91aPrGM
हेलिकॉप्टर से बस्तर के बाढ़ में लोगों की जान बचा रही हैं सेना और SDRF... pic.twitter.com/VKZqkOeaUs
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) August 27, 2025





