छत्तीसगढ़

मिट रहा नक्सलवाद का नासूर

Nilmani Pal
16 May 2025 1:21 PM IST
मिट रहा नक्सलवाद का नासूर
x

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कल बीजापुर स्थित नक्सली पुनर्वास केंद्र पहुंचकर, पुनर्वास गतिविधियों का अवलोकन किया और आत्मसमर्पित नक्सलियों से संवाद किया। राज्य सरकार द्वारा लागू नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति–2025 के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को आर्थिक सहायता, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा जैसी सुविधाएं देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

हमारी सरकार के इन प्रयासों से अब नक्सली हथियार छोड़कर सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ रहे हैं। x में सीएम ने कहा, मिट रहा है नक्सलवाद का नासूर, बदल रहा है बीजापुर।



Next Story
null