छत्तीसगढ़

साय सरकार ने विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया

Nil dhankar
18 Oct 2025 2:31 PM IST
साय सरकार ने विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया
x

रायपुर। साय सरकार ने विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया है, विभाग के आदेश क्रमांक एफ 4- 7/2024/एक/6, दिनांक 19 सितम्बर, 2024 द्वारा गुरू खुशवंत साहेब विधायक आरंग को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था।

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 3-5/2023/1/एक, दिनांक 20 अगस्त 2025 द्वारा गुरू खुशवंत साहेब विधायक आरंग को मंत्री नियुक्त किया गयाहै।

अतः राज्य शासन एतद्वारा खुशवंत साहेब द्वारा छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद में मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के फलस्वरूप अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर डोमनलाल कोर्सेवाड़ा विधायक, विधानसभा क्षेत्र अहिवारा को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश पर्यन्त अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त करता है।

Next Story
null