छत्तीसगढ़

भाजपा में नई पीढ़ी के सशक्त नेतृत्व का उदय: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Shantanu Roy
15 Dec 2025 6:27 PM IST
भाजपा में नई पीढ़ी के सशक्त नेतृत्व का उदय: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
x
छग
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी में नई पीढ़ी के सशक्त और जमीनी नेतृत्व का उदय हुआ है। यह विचार रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने व्यक्त किए। उन्होंने बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में हुई।


इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी सोच और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह योग्य बनाता है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जी छत्तीसगढ़ के पहले सह-प्रभारी रहे और बाद में प्रभारी के रूप में उन्होंने राज्य में संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान की। श्री अग्रवाल ने कहा कि नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व, अथक परिश्रम और रणनीतिक मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त किया और भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में नितिन नबीन जी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नितिन नबीन के व्यक्तित्व और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक सच्चे जमीनी कार्यकर्ता हैं। उनका स्वभाव सरल, स्पष्ट और मृदुभाषी है। वे हर वर्ग और हर स्तर के कार्यकर्ताओं की बात ध्यानपूर्वक सुनते हैं और उन्हें साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। यही कारण है कि संगठन के भीतर उनका व्यापक सम्मान और विश्वास है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जी का कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद और संगठन के प्रति निष्ठा उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है। चाहे संगठनात्मक बैठकें हों या जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क हर मोर्चे पर वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ सक्रिय रहते हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नबीन जी को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी मिलना पार्टी में नई पीढ़ी के नेतृत्व के उभार का स्पष्ट संकेत है।

यह निर्णय भाजपा की उस परंपरा को भी दर्शाता है, जिसमें संगठनात्मक क्षमता, समर्पण और परिणाम देने वाले नेतृत्व को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा। देशभर में पार्टी का विस्तार होगा और आम जनता के बीच भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत होता जाएगा। संगठनात्मक अनुशासन, रणनीतिक सोच और कार्यकर्ता आधारित राजनीति को नई दिशा मिलेगी। अंत में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नितिन नबीन जी का अनुभव, उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति उनका समर्पण भारतीय जनता पार्टी को आने वाले समय में नई ऊँचाइयों तक ले जाने में निर्णायक सिद्ध होगा। उन्होंने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
Tagsभाजपानितिन नबीनबृजमोहन अग्रवालराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षनई पीढ़ी का नेतृत्वभाजपा संगठनछत्तीसगढ़ प्रभारीभाजपा मुख्यालयनई दिल्लीरायपुरभारतीय जनता पार्टीसंगठनात्मक मजबूतीBJPNitin NavinBrijmohan AgarwalNational Executive PresidentNew Generation LeadershipBJP OrganizationChhattisgarh InchargeBJP HeadquartersNew DelhiRaipurBharatiya Janata PartyOrganizational Strengthछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story