भारत
प्यार में इस कदर हुआ अंधा...दोस्त ही बन गया कातिल, देखकर कांप गए लोग
jantaserishta.com
15 Dec 2025 6:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
इस हत्या ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया.
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दोस्ती और प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अचलगंज थाना क्षेत्र के बलियाखेड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय सुधीर पाल की हत्या उसके ही दोस्त ने दूसरे दोस्त के साथ मिलकर कर दी. हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया और आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पुलिस के अनुसार सुधीर पाल गांव की ही एक युवती से प्रेम करता था. काम के सिलसिले में वह दूसरे राज्य चला गया था. इसी दौरान सुधीर के दोस्त रंजीत के मित्र संदीप की भी उसी युवती से नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों में बातचीत होने लगी. बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर करीब छह महीने पहले सुधीर और संदीप के बीच विवाद भी हुआ था, हालांकि बाद में दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी.
जानकारी के मुताबिक संदीप गंगाबैराज के पास का रहने वाला है और रंजीत से दोस्ती के बाद उसने बलियाखेड़ा गांव में एक क्लिनिक खोल लिया था, जहां वह झोलाछाप डॉक्टर के रूप में काम करता था. करीब एक सप्ताह पहले सुधीर आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए गांव लौटा था. लापता होने वाली शाम को वह रंजीत के साथ बाइक से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा.
परिजनों ने सुधीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी और रंजीत पर शक जताया था. 14 दिसंबर की सुबह सुधीर का शव गांव के बाग में पड़ा मिला. शव की गर्दन साड़ी को रस्सी बनाकर कसी गई थी. चेहरे और मुंह पर खून के निशान थे, जिससे साफ लग रहा था कि पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर गला कसकर हत्या की गई.
मृतक की मां गेंदावती ने बताया कि बेटा एक युवक के साथ बाइक से निकला था और बाद में वापस नहीं लौटा. उन्होंने मोबाइल की जांच कराने और किसी निर्दोष को न फंसाने की मांग की थी. शव मिलने के करीब 14 घंटे के भीतर ही पुलिस ने खुलासा कर दिया. जांच में सामने आया कि प्रेम संबंध को लेकर रंजीत और संदीप ने मिलकर सुधीर की हत्या की थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





