छत्तीसगढ़

40 मिनट बंद रहा रेलवे फाटक, मालगाड़ी रोके जाने से परेशान हुए लोग

Nil dhankar
25 July 2025 5:05 PM IST
40 मिनट बंद रहा रेलवे फाटक, मालगाड़ी रोके जाने से परेशान हुए लोग
x
छग

जगदलपुर। लमानी रेलवे क्रॉसिंग एक बार फिर लापरवाही का शिकार बना। यहां आधे घंटे से भी अधिक समय तक मालगाड़ी खड़ी रही, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। हैरानी की बात ये है कि इसकी जानकारी खुद स्टेशन मास्टर को भी नहीं थी। करीब 30 से 45 मिनट तक रेलवे फाटक बंद रहा, जिससे गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

भीषण जाम में फंसे एक वाहन चालक ने बताया कि आधा घंटा से ज्यादा हो गया है। हम ना आगे बढ़ पा रहे हैं, ना ही पीछे जा सकते हैं। दोनों तरफ गाड़ियों की कतारें लगी है। दरअसल इस क्रॉसिंग को लेकर लंबे समय से ओवरब्रिज की मांग की जा रही है। यह मार्ग नेशनल हाईवे को जोड़ता है और यही रास्ता हैदराबाद, बीजापुर, दंतेवाड़ा और रायपुर जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है, लेकिन बार-बार उठाई गई मांग के बावजूद आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है। कई बार इसी क्रॉसिंग पर एंबुलेंस तक फंस चुकी है।

Next Story
null