छत्तीसगढ़

झगड़ा खून में बदला, पति ने दबाया पत्नी का गला

Nilmani Pal
2 Nov 2025 11:49 AM IST
झगड़ा खून में बदला, पति ने दबाया पत्नी का गला
x
छग

तखतपुर। तखतपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को घरेलु विवाद के कारण मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना जूनापारा चौकी क्षेत्र की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मिथुन मेहर और उसकी पत्नी सीमा मेहर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. मिथुन पूर्व में भी सीमा पर मारपीट करता रहा है. रविवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. मौके पर ही सीमा ने दर्दनाक ढंग से दम तोड़ दिया.

पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, लेकिन किसी ने इतनी भयावह परिणति की कल्पना नहीं की थी. फिलहाल,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा पूरा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चुअरी भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


Next Story
null