भारत
तीन कत्ल और एक आत्महत्या...घर में छिपा है कौन सा भयानक राज?
jantaserishta.com
2 Nov 2025 11:28 AM IST

x
फैली सनसनी.
हैदराबाद: तेलंगाना के विकाराबाद ज़िले में रविवार तड़के एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटी और साली की हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि हमले में एक बेटी बच गई. लेकिन उसे भी कई जगहों पर चोट आई है.
अधिकारियों ने बताया कि कुलकाचेरला मंडल में तड़के 2.30 से 3 बजे के बीच हुई इस घटना की सूचना 'डायल 100' पर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी (लगभग 35 वर्ष), छोटी बेटी (लगभग 10 वर्ष) और साली (लगभग 40 वर्ष) की घर में सोने के दौरान हत्या कर दी. आरोपी ने सभी जान धारदार हथियार से हमला करके जान ली.
अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी बड़ी बेटी की भी हत्या करने की कोशिश की. लेकिन वह घायल अवस्था में बच निकलने में सफल रही और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाद में उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने कहा कि व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच कुछ विवाद प्रतीत होता है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. पड़ोसियों ने बताया कि व्यक्ति आए दिन परिवार के लोगों से लड़ाई करता था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





