छत्तीसगढ़

बंदी को सांस लेने में हुई तकलीफ, मौत

Nil dhankar
19 May 2025 1:42 PM IST
बंदी को सांस लेने में हुई तकलीफ, मौत
x
छग

बिलासपुर। सेंट्रल जेल में बंद 22 वर्षीय युवक कन्हैया सोनी की मौत को लेकर हड़कंप मच गया है। मस्तूरी निवासी कन्हैया दो महीने पहले मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया था। अब उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले ही वे जेल में कन्हैया से मिलने गए थे और उस समय वह पूरी तरह स्वस्थ था। वहीं, जेल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कन्हैया को सोमवार देर रात सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के खिलाफ BNS की धारा 115(2)(B) के तहत मारपीट का मामला दर्ज था और वह बीते दो माह से जेल में बंद था। घटना के बाद कन्हैया का शव पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है, वहीं मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Story
null