छत्तीसगढ़

प्राचार्य ने आत्मानंद स्कूल में बनाया नया नियम, फेल हुई छात्रा ने की शिक्षा अधिकारी से शिकायत

Nil dhankar
25 Jun 2025 9:03 AM IST
प्राचार्य ने आत्मानंद स्कूल में बनाया नया नियम, फेल हुई छात्रा ने की शिक्षा अधिकारी से शिकायत
x
पढ़े पूरी खबर

रायगढ़। पीएम श्री नटवर आत्मानंद स्कूल में 9वीं में फेल हुई छात्रा को स्कूल में बैठने नहीं दिया जा रहा है। जिससे परेशान होकर छात्रा के परिजन कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे। जहां से उन्हें डीईओ के पास भेजा गया और परिजनों ने मामले की जानकारी डीईओ को देते हुए समस्या का निराकरण करने की मांग की है। छात्रा के पेरेंट्स ने डीईओ को आवेदन दिया है। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी पीएम श्री नटवर हाई आत्मानंद स्कूल में 2024-25 में 9वीं कक्षा में अध्ययनरत थी। जहां वह 9वीं में फेल हो गई।

ऐसे में जब शिक्षा के नए सत्र की शुरुआत हुई और जब छात्रा पढ़ने के लिए अपनी कक्षा में गई, तो उसे स्कूल के कक्षा शिक्षक ने बैठने से मना कर दिया। उनके द्वारा फेल स्टूडेंट्स को टीसी निकालकर ले जाने के लिए कहा। जिसके बाद छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, तो उसके परिजन प्राचार्य से मिलने पहुंचे। आवेदन में यह भी उल्लेख है कि प्राचार्य भी बच्चे का टीसी निकालकर ले जाने की बात कही है। परिजनों का कहना है कि प्राचार्य से कई बार निवेदन किया गया, लेकिन प्राचार्य ने उनकी बातों को नहीं सुना।

जिला शिक्षा अधिकारी केवी राव ने बताया कि स्कूल के बच्चे और परिजन मुझसे आकर मिले हैं। प्राचार्य को बच्चों का पूरा रिकॉर्ड लेकर गुरुवार को बुलवाया गया है। एक बार फेल होने पर TC देने का ऐसा कोई नियम नहीं है। प्राचार्य का पक्ष लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story
null