छत्तीसगढ़

2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी, खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का होगा काम

Nilmani Pal
18 Sept 2025 8:51 AM IST
2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी, खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का होगा काम
x
छग

रायगढ़। जिले में आज 4 घंटे के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी। गुरुवार (18 सितंबर) यानि आज गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन में खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम चलेगा। जिसके लिए कोतवाली थाना क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे करीब 11 एरिया प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर टाइमिंग बदला भी जा सकता है, फिलहाल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 का टाइम दिया गया है। कोतवाली फीडर क्षेत्र में काम चलने की वजह से तकरीबन 11 एरिया प्रभावित रहेगी। जिसमें सेवाकुंज रोड, हंडी चौक, गायत्री मंदिर एरिया, महिला समृद्धि बाजार, अनाथालय कॉलोनी, कोतवाली थाना क्षेत्र, पुरानी हटरी, बड़े पान मसाला एरिया, किरोड़ीमल कॉलोनी, दुर्गा टेलर और लाल टंकी एरिया में बिजली सप्लाई बंद रहेगा।

मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम इससे पहले 15 सितंबर को गल्र्स कॉलेज सब स्टेशन के अंतर्गत स्टेशन फीडर की सप्लाई सुबह 3 घंटे के लिए बंद की गई थी।तब सिविल लाइन, नटवर स्कूल, SP बंगला, स्टेशन चैक, आटले चौक, दरोगापारा, गुजराती पारा, गांधीगंज, SP ऑफिस, निगम कॉम्पलेक्स, नायक बाड़ा का एरिया प्रभावित हुआ था।

Next Story
null