छत्तीसगढ़

पुलिस कल्याण समिति और परामर्शदात्री परिषद की बैठक संपन्न

Shantanu Roy
9 Jan 2026 9:08 PM IST
पुलिस कल्याण समिति और परामर्शदात्री परिषद की बैठक संपन्न
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस कल्याण समिति एवं परामर्शदात्री परिषद की बैठक आज नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक (भा.पु.से.) अरुण देव गौतम ने की और इसमें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व बैठकों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही वर्तमान में पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति पर विचार–विमर्श किया गया। परिषद ने पुलिसकर्मियों के हित में भविष्य की योजनाओं और नए सुझावों पर विस्तृत चर्चा भी की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) (भा.पु.से.) एसआरपी कल्लूरी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना–प्रबंधन) (भा.पु.से.) प्रदीप गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (वित्त/सतर्कता/अभियान/छत्तीसगढ़) (भा.पु.से.) विवेकानंद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण/चयन) (भा.पु.से.) दीपांशु काबरा, तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तचर) (भा.पु.से.) अमित कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन) (भा.पु.से.) पायल माथुर ने किया। प्रस्तुतिकरण सहायक पुलिस महानिदेशक (लेखा/कल्याण) अनुराग सिंह सिसोदिया ने किया, जिसमें पुलिसकर्मियों के कल्याण, वित्तीय लाभ, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं और विभिन्न सामाजिक योजनाओं की वर्तमान स्थिति को विस्तार से दर्शाया गया। बैठक के दौरान, विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए नए सुझाव प्रस्तुत किए। इसमें विशेष रूप से स्वास्थ्य बीमा, शिक्षा एवं प्रशिक्षण, परामर्श सेवाएं, पेन्शन योजनाएं, और मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि पुलिसकर्मियों के हित में निरंतर निगरानी और मूल्यांकन के माध्यम से कल्याण योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) (भा.पु.से.) डीबी नारायण मीणा ने सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के कल्याण और उनकी कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना का लाभ प्रत्येक योग्य कर्मचारी तक पहुँच सके। इस बैठक से स्पष्ट हुआ कि छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन न केवल सुरक्षा व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध है, बल्कि अपने कर्मियों के सुविधा, कल्याण और विकास पर भी समान रूप से ध्यान दे रहा है। परामर्शदात्री परिषद और कल्याण समिति के माध्यम से कर्मचारी हित में लिए गए निर्णयों और सुझावों को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ पुलिसपुलिस कल्याण समितिपरामर्शदात्री परिषदपुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतमवरिष्ठ अधिकारीनवा रायपुरकल्याणकारी योजनाएंपुलिस कर्मचारीबैठक समीक्षाअतिरिक्त पुलिस महानिदेशकप्रशासनयोजना प्रबंधनवित्तसतर्कताप्रशिक्षणगुप्तचरमानसिक स्वास्थ्यपेन्शन योजनास्वास्थ्य सुविधाशिक्षा और प्रशिक्षणअनुशासनपुलिस प्रशासनकर्मचारी हितकार्ययोजनाकार्यक्रम प्रस्तुतिसहायक पुलिस महानिदेशकडीबी नारायण मीणारायपुर पुलिस मुख्यालयपुलिसकर्मी कल्याणChhattisgarh PolicePolice Welfare CommitteeAdvisory CouncilDirector General of Police Arun Dev GautamSenior OfficerNava RaipurWelfare SchemesPolice PersonnelMeeting ReviewAdditional Director General of PoliceAdministrationPlanning ManagementFinanceVigilanceTrainingIntelligenceMental HealthPension SchemeHealth FacilityEducation and TrainingDisciplinePolice AdministrationEmployee WelfareAction PlanProgram PresentationAssistant Director General of PoliceDB Narayan MeenaRaipur Police HeadquartersPolicemen Welfareछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story