छत्तीसगढ़

अंगदान-देहदान के प्रणेता को मिला विशेष सम्मान

Nilmani Pal
24 Aug 2025 11:00 AM IST
अंगदान-देहदान के प्रणेता को मिला विशेष सम्मान
x

भिलाई। अंगदान और देहदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए विगत 18 वर्षों से लगातार काम कर रहे प्रणाम संस्था के अध्यक्ष पवन केसवानी को शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, बिलासपुर में विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में “अंगदान एवं देहदान: वर्तमान प्रक्रिया, परिदृश्य, चुनौतियां एवं संभावनाएं” विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पवन केसवानी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

पवन केसवानी ने अपने संबोधन में अंगदान और देहदान के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने 18 वर्षों के अनुभव और जनजागरूकता अभियानों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी संस्था ने अब तक 2100 से अधिक लोगों को अंगदान और देहदान के लिए प्रेरित किया है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्याम सुंदर दुबे, प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी यशपाल ध्रुव और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रशांत निषाद मौजूद रहे।

गोष्ठी के दौरान बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि और आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अंगदान-देहदान से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई और युवाओं को इस जीवनदायी अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया।

Next Story
null