छत्तीसगढ़

पेट्रोलिंग टीम ने बड़ी अनहोनी टाली, सड़क पर फैल गया था ऑयल

Nil dhankar
19 Sept 2024 9:03 AM IST
पेट्रोलिंग टीम ने बड़ी अनहोनी टाली, सड़क पर फैल गया था ऑयल
x
छग

भिलाई bhilai news। हाइवे पेट्रोलिंग के जवानों की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टल गई। वाय शेप ओवरब्रिज के ऊपर सड़क पर काफी मात्रा में ऑयल फैला पड़ा था। पेट्रोलिंग कर रही टीम के जवानों को सूचना मिली। ऑयल से वाहन चालकों के स्लिप होकर गिरने की आशंका पर जवान तुरंत रेत लेकर ब्रिज पहुंचे और ऑयल पर रेत डालकर लोगों को हादसे का शिकार होने से बचा लिया। Highway Patrolling

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि एनच 53 में अंजोरा बाईपास से कुम्हारी टोल तक 40 किलोमीटर के बीच में चार हाइवे पेट्रोलिंग तैनात किए गए हैं, जो लगातार जाम को हटाने समेत सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करते हैं।

वाईशेप ब्रिज के ऊपर आयल गिरे होने की सूचना मिली। इस पर जवानों ने उस पर रेत डालकर आवाजाही बहाल की। यातायात पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि सड़क दुर्घटना में घायलों की बिना हिचक के मदद करें और समय पर उनका इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है।

Next Story