छत्तीसगढ़

वृद्ध आश्रम में ताला लगाकर संचालक फरार, प्रशासन में हड़कंप

Nil dhankar
30 Dec 2025 2:57 PM IST
वृद्ध आश्रम में ताला लगाकर संचालक फरार, प्रशासन में हड़कंप
x
छग

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर से समाज कल्याण विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। यहाँ संचालित एक वृद्ध आश्रम में संचालक ताला लगाकर फरार हो गया है। इस वजह से आश्रम में रहने वाली महिलाएं और कर्मचारी तमाम परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

कर्मचारियों को आठ महीनों से उनका वेतन नहीं मिला है, वहीं आश्रम में रहने वाली महिलाएं अंधेरे में खाना बना रही हैं। इस पूरे मामले के सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वृद्ध आश्रम परख वृद्धाश्रम राजनेता में संचालित है। आश्रम के संचालक ताला लगाकर फरार हो गए।

आश्रम में काम करने वाले कर्मचारियों को लगभग 8 महीनों से उनका वेतन नहीं मिला है। आश्रम में बिजली न होने की वजह से यहाँ रहने वाली वृद्ध महिलाएं अंधेरे में खाना बनाने पर मजबूर हो गई हैं। इस मामले के सामने आते ही समाज कल्याण विभाग में गंभीर सवाल उठ रहे हैं, वहीं जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Next Story
null