छत्तीसगढ़

परिचित के घर पहुंचा था बुजुर्ग, हुई हत्या

Nil dhankar
29 Jun 2025 9:43 AM IST
परिचित के घर पहुंचा था बुजुर्ग, हुई हत्या
x
पढ़े पूरी खबर

रायगढ़। जिले में पुरानी रंजिश को लेकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। आरोपी ने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग के गले पर वार कर दिया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बिजारी का रहने वाला मस्तराम साहू (75) के आंख में कुछ समस्या थी। उसे आंख का ऑपरेशन कराना था। शनिवार की सुबह वह गांव में रहने वाला रामचरण चौहान के घर डाॅक्टर के बारे में जानकारी लेने गया था। तभी रामचरण का छोटा भाई शिवचरण वहां पहुंचा।

इससे मस्तराम और शिवचरण के बीच पुरानी किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। पुरानी रंजिश को लेकर शिवचरण ने कुल्हाड़ी से मस्तराम के गले पर वार कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी शिवरचरण मौके से फरार हो गया।

इसके बाद मामले की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी गई। जहां घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिवचरण की तालाश करते हुए उसे गांव से हिरासत में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में पुरानी रंजिश में हत्या करना स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड में जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की विवेचना की जा रही है।

Next Story
null