छत्तीसगढ़

अधिकारी को जूते ही जूते पीटा, ठेकेदार की दबंगई

Nil dhankar
18 April 2025 10:28 AM IST
अधिकारी को जूते ही जूते पीटा, ठेकेदार की दबंगई
x
छग

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार ने SECL अधिकारी की जूते से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, मारपीट करने वाले ठेकेदार की पहचान अशोक अग्रवाल के रूप में हुई है। अशोक अग्रवाल ने ऑफिस के अंदर SECL अधिकारी के साथ गाली गलौच की। इतना ही नहीं ठेकेदार का गुस्सा इतना बढ़ गया कि, उसने अधिकारी के साथ मारपीट कर और अधिकारी पर जूते बरसा दिए।

इस घटना को वहां मौजूद शख्श ने कैमरे में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में ठेकेदार अधिकारी की पिटाई करते हुए शासन और सत्ता की धौंस दिखा रहा है।

ठेकेदार अग्रवाल अधिकारी को कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि, तू जनता नहीं है मेरे को, मैं क्या चीज हूं तुम्हे पता नहीं है। इतना ही ठेकेदार ने अधिकारी को जमकर गालियां भी दी और देख लेने की धमकी दी है। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Next Story
null