छत्तीसगढ़

अधिकारी को हड़ताल के दौरान आया हार्टअटैक, मौत

Nil dhankar
29 Aug 2025 4:37 PM IST
अधिकारी को हड़ताल के दौरान आया हार्टअटैक, मौत
x
cg news

जगदलपुर। एनएचएम में ब्लॉक अकाउंट ऑफिसर का शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। घटना की जानकारी लगते ही स्टाफ अस्पताल पहुँचने लगे, वहीं साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि जगदलपुर निवासी बीएस मरकाम (38 वर्ष) एनएचएम में ब्लाक अकाउंट ऑफिसर के पद में पदस्थ थे, विगत 12 दिनों से एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

हड़ताल के दौरान शुक्रवार की सुबह अचानक घर में श्री मरकाम को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें बेहतर उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बीएस मरकाम के निधन की जानकारी लगते ही साथी अस्पताल आ पहुँचे, वहीं इसकी जानकारी लगते ही हड़ताल स्थल पर कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Next Story
null