छत्तीसगढ़

अधिकारी ने दोगला बताया, राष्ट्रपिता गांधी जी का किया अपमान

Nil dhankar
27 Sept 2025 9:57 AM IST
अधिकारी ने दोगला बताया, राष्ट्रपिता गांधी जी का किया अपमान
x

भिलाई। दुर्ग जनपद के सीईओ रूपेश पांडे एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उन पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी की है और सोशल मीडिया के वॉट्सऐप ग्रुप में इसे लेकर पोस्ट किया है। जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि पांडे ने 24 सितंबर की शाम सीईओ रूपेश पांडे ने अपने मोबाइल नंबर से 'मोहनदास करमचंद गांधी का दोगलापन' नामक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में गांधी जी के बारे में आपत्तिजनक शब्दों और वीडियो का इस्तेमाल किया गया। ठाकुर ने कहा कि इतने बड़े जिम्मेदार अधिकारी के इस तरह की पोस्ट करना बेहद आपत्तिजनक है। यह गोडसे जैसी विचारधारा का संकेत है। यदि 7 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।

इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कहा, हमें शिकायत मिली है। ज्ञापन को सिटी कोतवाली भेजा गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story
null