छत्तीसगढ़

अजय चंद्राकर के यहां ED रेड की खबर फेक

Nil dhankar
19 Jan 2026 12:05 PM IST
अजय चंद्राकर के यहां ED रेड की खबर फेक
x

रायपुर। ईडी की कार्रवाई को लेकर उड़ रही अफवाहों पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर मुखर नजर आए. उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ कई तरह की चीजें चल रही है, या चलाई जा रही हैं. विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैं राजनीति और किसी भी तरह से लड़ने में खुद सक्षम हूं. लेकिन कोई कमर के नीचे वार करेगा, तो उसे वार नहीं कहते हैं. युद्ध आमने-सामने होता है. देखते हैं, कौन पहले गोली चलाता है.

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर सोमवार को अपने निवास में मीडिया से रू-ब-रू हुए. इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन पर कहा कि नितिन नबीन की टीम में छत्तीसगढ़ के नेताओं को फायदा मिलेगा. नितिन नबीन छत्तीसगढ़ के नेताओं की क्षमता को जानते हैं.डीएड-बीएड के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर भाजपा नेता ने कहा कि ये मै पहली बार सुन रहा हूं कि डीएड-बीएड वाले नौकरी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार अपने हिसाब से नियुक्ति निकलती है. विज्ञापन आता है, अभ्यर्थी आवेदन करें. ‘जी राम जी’ को लेकर कांग्रेस की आपत्ति पर वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को आखिर क्यों आपत्ति है, उस पर बिंदुवार बहस कर ले. सरकार से नहीं कर सकते तो मेरे से बहस कर लें. कांग्रेस के फिजूल के आरोपों का हम जवाब देने के लिए बाध्य नहीं हैं. कांग्रेस ने कोई कानून लाया था, तो क्या उसे हमेशा यूं ही लागू रख जाए. कोई बदलाव या सुधार नहीं करें.

उन्होंने कहा कि मनरेगा के विधेयक में लिखा था कि राज्य अपना नाम जोड़ सकते हैं. तब मैने छत्तीसगढ़ रोजगार गारंटी योजना लिखा था. कांग्रेस ने इस पर आपत्ति दर्ज की और फिर इसमें महात्मा गांधी जोड़ा गया. कांग्रेस को छत्तीसगढ़ से नफरत है. छत्तीसगढ़ के नाम से जो घृणा करते हैं, उनकी क्या बात की जाए.

Next Story
null