छत्तीसगढ़

कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट जल्द होगी जारी

Nilmani Pal
13 Nov 2025 12:35 PM IST
कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट जल्द होगी जारी
x
रायपुरछत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे समय से इंतजार की जा रही जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट अब जल्द जारी होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, कल यानी 14 नवंबर के बाद कभी भी जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी।

मीडिया में खबर चली थी कि बिहार चुनाव के बाद ही यह लिस्ट जारी होगी, और अब कांग्रेस हाईकमान ने संकेत दिए हैं कि पंजाब और उत्तराखंड की तरह छत्तीसगढ़ के नाम भी अगले चार दिनों के अंदर फाइनल कर दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन में इस बार बड़ा फेरबदल भी देखने को मिलेगा। पार्टी के 41 जिलाध्यक्षों (ग्रामीण-शहर मिलाकर) में से केवल 5 पदाधिकारियों को दोबारा मौका मिल सकता है। ये वही हैं जिनकी नियुक्ति करीब छह महीने पहले की गई थी। हालांकि, कई जिलों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, इसलिए उनमें बदलाव तय माना जा रहा है।

बाकी 33 जिलों में नए चेहरे सामने आएंगे। कांग्रेस इस बार ‘परफॉर्मेंस बेस्ड सिस्टम’ अपना रही है, जिसके तहत हर छह महीने में जिलाध्यक्षों के काम की समीक्षा होगी। दुर्ग, पाटन, सरगुजा, अंबिकापुर और बलरामपुर के जिलाध्यक्ष दोबारा बनाए जा सकते हैं।

Next Story
null