छत्तीसगढ़

दोस्त के साथ मिलकर भतीजे ने किया था चाचा का मर्डर, मारपीट को वजह बताया

Nilmani Pal
7 Sept 2025 4:23 PM IST
दोस्त के साथ मिलकर भतीजे ने किया था चाचा का मर्डर, मारपीट को वजह बताया
x
छग

बलौदाबाजार। जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। वजह थी चाचा का सनकी स्वभाव और आए दिन परिवार के साथ मारपीट करना।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 4 सितंबर को ग्राम मोतीपुर के गौठान के पास पुलिस को एक लाश मिली थी। दोनों हाथ बंधे हुए थे व पीट पर चोट के निशान थे। मामले में मार्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पता चला को मृतक ग्राम पिसीद निवासी शिवकुमार साहू है। जिसे उसके भतीजे डीगेश साहू ने अपने दोस्त आकाश निर्मलकर के साथ मिलकर टंगी से वार कर मौत के घाट उतार नदी में रेत में दबा दिया था।

हत्या की वजह थी मृतक सनकी चाचा शिवकुमार का व्यवहार, मृतक सनकी प्रवृत्ति का होने की वजह से अपने भतीजे व अपने परिवार वालो के साथ मारपीट करता था। जिसके बाद भतीजे ने अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी भतीजे ने चाचा को ग्राम मोतीपुर शराब पिलाने लेकर गया वहां अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर डाली। मामले का खुलासा कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


Next Story
null