
x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं संकट की घड़ी में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल साबित हो रही हैं। श्सुशासन तिहारश् के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डाड़गांव की रहने वाली ननिराश्रित महिला संपतिया को ’राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना’ के अंतर्गत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
हितग्राही संपतिया के पति का आकस्मिक निधन हो जाने से उनके परिवार के सामने भरण-पोषण का बड़ा संकट खड़ा हो गया था। परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य के मृत्यु हो जाने से वे बेहद परेशान थीं। ऐसे समय में राज्य शासन की परिवार सहायता योजना उनके लिए एक बड़ी राहत बनकर आई। प्रशासन के सहयोग से उन्हें तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता राशि का लाभ दिलाया गया।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत यदि किसी बीपीएल परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो उस पीड़ित और बेसहारा परिवार को 20,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि उन्हें अचानक आए इस संकट में तत्काल वित्तीय सहारा मिल सके।
सहायता राशि प्राप्त होने पर संपतिया ने राहत की सांस ली है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में मदद का हाथ बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भावुक होते हुए संपतिया ने कहा, 'मेरे पति के निधन के बाद मैं पूरी तरह असहाय हो गई थी। सुशासन तिहार के अवसर पर मेरी मांग पूरी हुई है और मुझे 20 हजार रुपये की यह मदद मिली है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





