छत्तीसगढ़

गवाह को धमकाने पहुंचा हत्या का आरोपी, चाकू से हमले में खुद मारा गया

Shantanu Roy
22 Aug 2025 12:27 AM IST
गवाह को धमकाने पहुंचा हत्या का आरोपी, चाकू से हमले में खुद मारा गया
x
छग
Bhilai. भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। छावनी थाना क्षेत्र के कैम्प-1 में हत्या के आरोपी की हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस आरोपी ने गवाह को धमकाने की नीयत से घर पर धावा बोला था, उसी के चाकू से उस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। यह पूरा घटनाक्रम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। छावनी सीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि मृतक आरोपी का नाम सोनू रेड्डी है। वह दुर्ग जेल में हत्या के मामले में बंद था और हाल ही में
जमानत
पर बाहर आया था। जिस हत्या मामले में वह जेल गया था, उसमें गवाह सुधाकर मोहरे की पत्नी थी, जो सोनू रेड्डी के घर के सामने ही रहती है। शुक्रवार देर रात सोनू गवाह को डराने और दबाव बनाने के लिए सुधाकर मोहरे के घर पहुंचा। उसके पास एक धारदार चाकू भी था।


घर पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान हाथापाई में सोनू का चाकू जमीन पर गिर गया। मौके का फायदा उठाकर सुधाकर मोहरे और उसके बेटे ने वही चाकू उठाकर सोनू पर पलटवार कर दिया। गुस्से में दोनों ने सोनू पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सोनू रेड्डी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की
जानकारी
जुटाई। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, सोनू रेड्डी के मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की हर बारीकी से जांच की जा रही है और घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि एक आरोपी, जो गवाह को धमकाने पहुंचा था, उसी की नीयत उसकी मौत का कारण बन गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Tagsभिलाई हत्या कांडछावनी थानाकैम्प 1सोनू रेड्डीसुधाकर मोहरेगवाह धमकीदुर्ग जेलचाकू हमलापिता-पुत्र गिरफ्तारभिलाई क्राइम न्यूज़Bhilai murder caseCantonment police stationCamp 1Sonu ReddySudhakar Mohrewitness threatDurg jailknife attackfather-son arrestedBhilai crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story