छत्तीसगढ़

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गणेश स्थापना को लेकर दो पक्षों में बलवा, महिलाओं से मारपीट

Shantanu Roy
21 Aug 2025 11:26 PM IST
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गणेश स्थापना को लेकर दो पक्षों में बलवा, महिलाओं से मारपीट
x
देखें VIDEO...
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गणेश स्थापना को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच जमकर बलवा हो गया। दोनों ही पक्ष अलग-अलग जगह पर गणेश प्रतिमा स्थापित करना चाहते थे, इसी को लेकर कहासुनी शुरू हुई और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। विवाद के दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। सूत्रों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दोनों ही पक्ष खम्हारडीह थाने पहुंच गए।


यहां भी झगड़ा शांत नहीं हुआ और थाने के बाहर भी हाथापाई और गाली-गलौज की नौबत आ गई। इस दौरान कुछ महिलाओं को चोटें भी आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और स्थिति को काबू में किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही कॉलोनी में दो जगह गणेश प्रतिमा की स्थापना से तनाव की स्थिति बनी। त्यौहार के माहौल में आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा और मारपीट का प्रकरण दर्ज कर मामले को आगे बढ़ाया है। थाना खम्हारडीह पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और आगे किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बल की तैनाती की गई है।
Tagsरायपुर बलवाखम्हारडीह थाना मामलाहाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विवादगणेश स्थापना झगड़ामहिलाओं से मारपीट रायपुरपुलिस थाने में हंगामारायपुर अपराध समाचाररायपुर त्योहार विवादRaipur riotKhamhardih police station caseHousing Board Colony disputeGanesh installation fightassault on women Raipurruckus in police stationRaipur crime newsRaipur festival disputeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story