छत्तीसगढ़
निगम आयुक्त ने की शहरी योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
Shantanu Roy
21 Jan 2026 8:12 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कलेक्टर सभाकक्ष में निगम अधिकारियों, जोन आयुक्तों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 एवं 2.0, स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मिशन अमृत 2.0 तथा एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) रूल 2023 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। निगम आयुक्त विश्वदीप ने सभी योजनाओं में निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को तत्काल प्रारंभ किया जाए।
स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में जिले के नगरीय निकायों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के लिए संग्रहित ठोस अपशिष्ट के प्रतिशत में 10 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्रथम ऋण प्रकरणों में पात्र हितग्राहियों को ऋण वितरण सुनिश्चित करने तथा स्वीकृत लक्ष्य का 40 प्रतिशत कार्य लक्ष्य निर्धारित तिथि तक पूर्ण करने पर जोर दिया। मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत शेष नल कनेक्शनों के लक्ष्य को जल्द पूरा करने तथा स्वीकृत सीवेज योजनाओं में भौतिक प्रगति को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। एबीसी रूल 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत नगरीय निकायों में आवारा कुत्तों के स्टेरलाईजेशन, वैक्सीनेशन, डीवार्मिंग एवं वैज्ञानिक प्रबंधन को गति देने, चिन्हांकित आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण तथा सभी निगम, जोन कार्यालयों एवं नगर पालिकाओं में डॉग फीडिंग जोन स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, बिरगांव निगम आयुक्त युगल किशोर उर्वशा सहित रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त, जोन आयुक्त एवं सभी सीएमओ उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





