छत्तीसगढ़

साय के मंत्री ने भूपेश को दी बधाई, क्या है इसके पीछे की राजनीती?

Nil dhankar
7 Jan 2026 5:42 PM IST
साय के मंत्री ने भूपेश को दी बधाई, क्या है इसके पीछे की राजनीती?
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल राज्यसभा जा सकते हैं। इतना ही नहीं हाल ही में छ: महीने बाद जेल से लौटे उनके बेटे चैतन्य बघेल के राजनीति में उतरने की भी चर्चा है। इस मामले पर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा बयान देते हुए पूर्व सीएम को बधाई तक दे डाली है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल को राज्यसभा जाने के लिए अग्रिम बधाई। दोनों सीटें पहले बाहरी लोगों को दे दी गई थीं। उनके राज्यसभा जाने से हमे कोई दिक्कत नहीं है, वहीं भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के राजनीति में आने पर भी हमें कोई आपत्ति नहीं है। हर व्यक्ति को राजनीति में आने का अधिकार है।

आपको बता दें कि अक्टूबर 2026 में राज्यसभा का चुनाव होगा। केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम की सीटें खाली होंगी। विधानसभा के आंकड़े देखें तो इस बार इन दो सीटों में से एक सीट भाजपा के खाते में जा सकती है, सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस को संतोष करना पड़ सकता है। ऐसे में राजनीति के जानकार यह अनुमान लगाने लगे हैं कि भूपेश बघेल को कांग्रेस राज्यसभा भेज सकती है। बहरहाल यह कांग्रेस को ही तय करना है कि वह किसे राज्यसभा भेजेगी, लेकिन इसे लेकर भाजपा नेताओं के बयान भी सामने आने लगे हैं। बता दें कि भाजपा पहले ही राज्य के बाहर से व्यक्ति को राज्यसभा भेजने पर कांग्रेस पर हमेशा तंज कसती रही है।

Next Story
null