छत्तीसगढ़

शादी की बात कर यौन शोषण करता रहा, फिर फरार हुआ युवक गिरफ्तार

Nil dhankar
2 Oct 2025 4:12 PM IST
शादी की बात कर यौन शोषण करता रहा, फिर फरार हुआ युवक गिरफ्तार
x
छग

सूरजपुर. शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया. पूरा मामला करंजी चौकी क्षेत्र का है.

रिश्तेदार की शादी में 20 वर्षीय युवती से युवक की पहचान हुई. इसके बाद शादी का झांसा देकर युवक यौन शोषण करता रहा. युवती के मान मनौव्वल करने के बाद भी युवक बहाना बनाकर शादी टालता रहा. इसके बाद युवती ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई. पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने JANTASERISHTA . COM पर.


Next Story
null