छत्तीसगढ़

पुलिस को देखकर शख्स घबराया, बोरी की तलाशी से शराब जब्त

Nil dhankar
28 July 2025 3:48 PM IST
पुलिस को देखकर शख्स घबराया, बोरी की तलाशी से शराब जब्त
x
छग

खरोरा। पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुखबीर से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिलने पर तस्दीक हेतू थाना खरोरा प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गवाहों को साथ लेकर मुखबीर के बताये अनुसार स्थान पर पहुंचे कुछ देर बाद एक व्यक्ति अपने TVS मो.सा. सफेद रंग का क्र. CG 04 LB 3182 में एक सफेद कलर के बोरी में शराब लेकर सामने रखकर आ रहा था जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गए और ईधर-उधर देखकर भागने लगे जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम रामसिंग मंडावी S/O राधे सिंग मंडावी उम्र 45 वर्ष पता निलजा थाना खरोरा जिला रायपुर रहने वाला बताये जिनके कब्जे से 40 पावा देशी मदिरा मसाला शराब शोले रखना पाया गया।

उक्त शराब को रखकर परिवहन करने के संबंध में नोटिस दिया गया जो नोटिस में शराब परिवहन करने के संबंध में कोई कागजात नही होना लिखित में दिया आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 40 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब शोले प्रत्येक मे 180 ML कीमती प्रत्येक में 100/- रू लिखा हुआ कुल मात्रा 7.2 बल्क लीटर कीमती 4000/-रू एवं एक मो.सा.सफेद कलर का TVS क्र. CG 04 LB 3182 पुरानी इस्तेमाली 20000/-रू को पेश करने पर वजह सबूत मे जप्त किया गया आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को देकर न्यायायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।


Next Story
null