छत्तीसगढ़
शराब घोटाले के आरोपी अधिकारी के हाथों में दिया खजाने की चाबी
Shantanu Roy
29 Sept 2026 11:36 AM IST

x
छग
आबकारी विभाग के भ्रष्ट अधिकारी ने भाजपा सरकार को बदनाम करने का नया तरीका किया इजाद
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के शराब घोटाले को ही मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा था
आबकारी विभाग के खजाने की चाबी कांग्रेस के शासन में शराब घोटाला 600 करोड़ घोटाले के आरोपी के हाथ में
आबकारी विभाग के भस्मासुर आशीष को आर्शीवाद किसने दिया
अभयदान नकली शराब और कोचियों के मसीहा आशीष के साथ कांग्रेस के छुटभैय्या नेता की टीम को आखिर कौन बचा रहा, एक्सपाइयरी शराब को उनके मार्गदर्शन में कहां डंप किया आज तक अज्ञात, ओवर रेटिंग और शराब दुकानों में नकली शराब का माफिया कौन
शराब घोटाले के दर्ज मामले में 20वें नंबर के आरोपी आशीष श्रीवास्तव जैसे सिस्टम मैनेजर बनना चाहते है, करोड़ों के भ्रष्टाचार करने के बाद भी बने है सबसे ईमानदार
रायपुर (जसेरि)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आबकारी विभाग के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर (और बाद में प्रभारी आबकारी आयुक्त) आशीष श्रीवास्तव का नाम शामिल है। लेकिन अभी तक सारे अधिकारी गिरफ्तार कर लिए गए हैं लेकिन ऐसी क्या बात है आशीष भ्रष्ट आबकारी अधिकारी की पार्टी माफियाओं के बीच बोलती है तूती पुलिस की छापामार कार्रवाई होटल में दस्तक देते ही पार्टी माफिया म्यूजिक और डास बंद करते हैं रायपुर के EDO क्लब पार्टी के बीच मारपीट, 4 युवक हिरासत में वितर्क थाने में अनुमति के लिए आवेदन देकर किया पार्टी, पुलिस बेखवर श्रीवास्तव में जो अभी तक ड्यूटी बजा रहे हैं।
और नकली शराब के मुख्य कर्ताधर्ता बने हुए हैं। उनके ही छत्रछाया में प्रदेश में नकली शराब बेचीं जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस घोटाले की जांच के बाद अदालत में फाइनल चार्जशीट (शिकायत) भी पेश की है, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूतों का ब्योरा दिया गया है। मुख्य आरोपी के कारनामे भी बड़े थे ईडी की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी क्रमांक 20 आशीष श्रीवास्तव पर लाखों रुपये का अवैध लेन-देन का आरोप ईडी की जांच रिपोर्ट के मुताबिक सामने आया है जिसके अनुसार आशीष श्रीवास्तव को इस घोटाले के तहत ?54 लाख की राशि अवैध रूप से मिलने के सबूत मिले हैं।
घोटाले के दौरान आशीष श्रीवास्तव शराब दुकानों की मॉनिटरिंग करने वाले सिस्टम के प्रभारी थे और नकली होलोग्राम की जांच का जिम्मा भी उन्हीं के पास था। इस तरह से वे व्यवस्था के प्रमुख थे जिसका अवैध फायदा अभी भी वो ही उठा रहे हैं और पुरे प्रदेश में नकली शराब के कारोबार को प्रश्रय दे रहे हैं। उन पर यह भी आरोप है कि विभाग में निचले स्तर की नियुक्तियां और कार्यभार सौंपने का काम उनकी मंजूरी के बिना नहीं होता था। यानी अभी भी उसके द्वारा भर्ती किये गए लोग काम कर रहे हैं जिसका वे फायदा उठा रहे हैं। गौरतलब है कि ईडी ने आबकारी विभाग के 31 अधिकारियों के बैंक खातों को सीज किया था, जिसमें आशीष श्रीवास्तव भी शामिल हैं। उसके बावजूद उसमे सुर्खाब के पर लग गया है जो अभी भी उसी भ्रष्ट अधिकारी की ही मनमानी चल रही है।
Next Story





