छत्तीसगढ़

चौराहा बना खतरनाक मोड़, बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा

Nil dhankar
29 April 2025 3:07 PM IST
चौराहा बना खतरनाक मोड़, बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा
x
मौत मौत

राजनांदगांव। नेशनल हाईवे स्थित अंजोरा चौराहे में मंगलवार सुबह सडक़ हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सोमनी पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की पुलिस ने शिनाख्ती कर ली है। मृतक राजनांदगांव शहर के पाताल भैरवी कालोनी के समीप का रहने वाला है। उसका नाम नवीन सोनी बताया जा रहा है। घटना आज सुबह 10 से 11 बजे की है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव के रहने वाले नवीन सोनी एक बाइक में सवार होकर अंजोरा चौराहे के नजदीक पहुंचे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की पुष्टि करते सीएसपी पुष्पेन्द्र नायक ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस पतासाजी कर रही है।

Next Story