भारत

सपा नेता को योगी ने बताया पाकिस्तान का प्रवक्ता

Nilmani Pal
29 April 2025 2:59 PM IST
सपा नेता को योगी ने बताया पाकिस्तान का प्रवक्ता
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देवरिया में थे. सीएम योगी ने पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र किया और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जाति के मुद्दे पर भी सपा को कठघरे में खड़ा किया.

उन्होंने कहा कि यह लोग जाति की बात करते हैं, लेकिन जब सत्ता में आते हैं तब तुष्टिकरण की नीति की पराकाष्ठा को पार करते हुए केवल अपने परिवार के हित की बात करते हैं. सीएम योगी कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था. उन्होंने कहा कि इसे लेकर समाजवादी पार्टी के लोग कैसे-कैसे बयान दे रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि कभी-कभी तो यह पता लगा पाना भी कठिन हो जा रहा है कि ये समाजवादी पार्टी का नेता बयान दे रहा है या पाकिस्तान का कोई प्रवक्ता. उन्होंने कहा कि इस हमले में कानपुर के एक युवा शुभम द्विवेदी की जान चली गई थी. सीएम योगी ने कहा कि सपा के अध्यक्ष से जब पत्रकारों ने पूछा कि कानपुर का जो नौजवान मरा है, आप उसके घर जाएंगे? तो वह (सपा के अध्यक्ष) बोलते हैं कि हमारी पार्टी का थोड़ी था. उन्होंने कहा कि ये कितना शर्मनाक बयान है. सीएम योगी ने आगे कहा कि सपा का एक राष्ट्रीय प्रवक्ता बयान देता है कि पहलगाम में लोगों को पाकिस्तान ने नहीं मारा है. पाकिस्तान को वह क्लीनचिट देता है. उन्होंने कहा कि सपा के किसी ने कहा कि हिंदुओं ने ही हिंदुओं को मारा. नाम लिए बगैर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान का भी जिक्र किया और सपा को कठघरे में खड़ा किया. सीएम योगी ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई 140 करोड़ लोगों को एकसाथ लड़ना चाहिए.

Next Story