छत्तीसगढ़

तड़पता रहा घायल युवक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मामला

Nil dhankar
21 Sept 2024 4:10 PM IST
तड़पता रहा घायल युवक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मामला
x
छग

कोरबा korba news। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को SECL कुसमुंडा की विभागीय चिकित्सा टीम एंबुलेंस में लेकर अस्पताल पहुंची. एंबुलेंस में तड़प रहे युवक को उतारने के लिए कोई नहीं पहुंचा. ड्यूटी पर तैनात अस्पताल के कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी युवक की मदद के लिए आगे नहीं आया और खड़े लोग तमाशा देखते रहे. chhattisgarh news

बताया जा रहा है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को जब एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. घायल युवक एंबुलेंस में 25 मिनट तक तड़पता रहा. युवक को एंबुलेंस से उतारने के लिए वार्ड बॉय और कोई कर्मचारी नहीं आया. chhattisgarh

जिसके बाद एंबुलेंस चालक ने जब अस्पताल में हंगामा मचाया और कैमरा चलता देख आधे घंटे बाद मरीज को लेने अस्पताल कर्मी लेने पहुंचे. इस लापरवाही के कारण युवक की जान पर खतरा मंडरा रहा था.

Next Story