छत्तीसगढ़
पीएम सूर्यघर से बैकुंठपुर निवासी शीतल गुप्ता का घर हुआ रोशन
Shantanu Roy
25 Nov 2025 7:41 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से कोरिया जिले के बैकुंठपुर निवासी शीतल गुप्ता का घर अब रोशन हो गया है। पीएम सूर्यघर योजना के तहत लाभार्थियों को घर पर सोलर पैनल लगाकर मुफ्त और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे बिजली के खर्च में कटौती और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलता है। श्री गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से मिली। उन्होंने योजना की शर्तों और लाभ के बारे में विस्तार से जानने के बाद निकटतम बिजली कार्यालय जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और आवेदन जमा किया। उनकी आवश्यकताओं और घर की ऊर्जा खपत को ध्यान में रखते हुए 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने का निर्णय लिया गया।
सोलर पैनल के लिए उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से ऋण भी आसानी से मिल गया। साथ ही, योजना के तहत केंद्र सरकार से मिलने वाली 78 हजार रुपए की सब्सिडी उन्हें समय पर प्राप्त हुई, जिससे योजना लाभार्थियों के लिए और अधिक सुलभ और आर्थिक रूप से आसान बन गई। श्री गुप्ता ने कहा कि अब उन्हें महंगे बिजली बिलों की चिंता नहीं रहेगी। वे इसे परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाला कदम मानते हैं। सौर ऊर्जा से न केवल बिजली की बचत होती है बल्कि प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को भी कम किया जा सकता है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना, लोगों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाना और हर घर तक सस्ती बिजली पहुँचाना है।
इस योजना के माध्यम से शीतल गुप्ता जैसे अनेक लाभार्थी अब सस्ती, स्वच्छ और सतत ऊर्जा के साथ अपने घरों को रोशन कर रहे हैं। श्री गुप्ता के उदाहरण से स्पष्ट होता है कि केंद्र और राज्य सरकार की यह पहल ग्रामीण जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। ऐसे लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि से देश में सौर ऊर्जा का उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ रही है। पीएम सूर्यघर योजना के माध्यम से घरों में स्थापित सोलर पैनल न केवल व्यक्तिगत घरों के लिए लाभकारी हैं, बल्कि यह राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। शीतल गुप्ता अब अपने अनुभव से प्रेरित होकर अन्य ग्रामीणों को भी इस योजना का लाभ लेने और ऊर्जा आत्मनिर्भर बनने की सलाह दे रहे हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





