छत्तीसगढ़

CM साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से छत्तीसगढ़ में रेल विकास पर की विस्तृत चर्चा

Shantanu Roy
25 Nov 2025 7:15 PM IST
CM साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से छत्तीसगढ़ में रेल विकास पर की विस्तृत चर्चा
x
छग
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट की और राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार, नए प्रोजेक्ट्स की प्रगति तथा मौजूदा परियोजनाओं के शीघ्र पूर्ण होने पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि राज्य में स्वीकृत सभी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाए, जिससे नागरिकों, उद्योगों और व्यापारियों को बेहतर, तेज़ और सुरक्षित परिवहन सुविधाएँ मिल सकें। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेल विकास अभूतपूर्व गति से हो रहा है। रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस की शुरुआत से पर्यटन, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

उन्होंने बताया कि 2014 से 2030 के बीच राज्य में रेल लाइन का विस्तार दोगुना होने जा रहा है, जबकि 1853 से 2014 तक केवल 1100 किलोमीटर ही बढ़ी थी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले 10 वर्षों में रेल बजट में 22 गुना वृद्धि हुई है और वर्ष 2025–26 में 6,925 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आवंटन छत्तीसगढ़ में रेल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। राज्य में 47,447 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी परियोजनाएँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इनमें खरसिया–नवा रायपुर–परमालकसा, गेवरा–पेंड्रा, रावघाट–जगदलपुर, खरसिया–धरमजयगढ़ और बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन शामिल हैं। ये परियोजनाएँ छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को नई ऊँचाई देंगी। इसके अतिरिक्त, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कुल 32 स्टेशनों का आधुनिक पुनर्विकास तेजी से जारी है। इन परियोजनाओं से यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ को देश के सबसे महत्वपूर्ण रेल कॉरिडोर वाले राज्यों में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी रेल परियोजनाएँ समय से पूरी होंगी और राज्य के विभिन्न हिस्सों को जोड़कर आर्थिक और सामाजिक विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने रेल मंत्रालय से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ के लिए स्वीकृत परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाए और उनके शीघ्र कार्यान्वयन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएँ। इस भेंट और चर्चा के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि छत्तीसगढ़ में रेल विकास को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पूरी तरह समर्पित हैं और आने वाले वर्षों में राज्य का रेल नेटवर्क और आधुनिक व तीव्र गति वाले परिवहन साधनों से समृद्ध होगा।
Tagsछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायकेंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवरेल विकासरायपुर–जबलपुर एक्सप्रेसनई परियोजनाएँरेल लाइन विस्तारअमृत भारत स्टेशन योजनारायपुरबिलासपुरदुर्गखरसिया–नवा रायपुर–परमालकसागेवरा–पेंड्रारावघाट–जगदलपुरबिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन47447 करोड़ रुपयेतेज़ और सुरक्षित परिवहनरेल कनेक्टिविटीकेंद्र और राज्य सरकार6925 करोड़ बजटआधुनिक रेलवे स्टेशनदेश के महत्वपूर्ण रेल कॉरिडोरनागरिक सुविधाएँनिवेशआर्थिक विकासChhattisgarhChief Minister Vishnudev SaiUnion Railway Minister Ashwini VaishnavRail developmentRaipur–Jabalpur Expressnew projectsrail line extensionAmrut Bharat Station YojanaRaipurBilaspurDurgKharsia–Nava Raipur–ParmalkasaGevra–PendraRowghat–JagdalpurBilaspur–Jharsuguda fourth lineRs 47447 crorefast and safe transportrail connectivityCentral and State GovernmentRs 6925 crore budgetmodern railway stationimportant rail corridors of the countrycivic amenitiesinvestmenteconomic developmentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story