छत्तीसगढ़
बोड़ला में हिंदू संगम समारोह का समापन, विधायक भावना हुई शामिल
Shantanu Roy
18 Jan 2026 10:11 PM IST

x
छग
Bodla. बोड़ला। बोड़ला में आयोजित हिंदू संगम समारोह का समापन भव्य और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह में बोड़ला विधायक भावना बोहरा ने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर उपस्थित जनसमूह में विशेष उत्साह देखने को मिला। विधायक भावना बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू संगम जैसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं, मूल्यों और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज को एक सूत्र में बांधने, सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने और राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक चेतना को जागृत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में अपनी जड़ों से जुड़ना और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। मुख्य अतिथि श्री रामदत्त चक्रधर ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की एकता और संगठन शक्ति ही राष्ट्र को मजबूत बनाती है।
उन्होंने सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जब संगठित होता है, तब राष्ट्र निर्माण की दिशा और अधिक सशक्त होती है। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे हिंदू ध्वज वाहक, वरिष्ठजन, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विचार गोष्ठी और समाजिक संदेशों से जुड़े उद्बोधन भी हुए, जिससे आयोजन का उद्देश्य और अधिक प्रभावी रूप से सामने आया। आयोजन स्थल पर अनुशासन, संगठन और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। समापन अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने आयोजन समिति एवं सभी सहभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
Tagsबोड़ला हिंदू संगमभावना बोहरा विधायकरामदत्त चक्रधरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघसंघ सह सरकार्यवाहसनातन संस्कृतिहिंदू समाजसामाजिक एकतासांस्कृतिक विरासतराष्ट्र निर्माणउप मुख्यमंत्री विजय शर्माटंकराम वर्मा मंत्रीभाजपा पदाधिकारीहिंदू संगठनबोड़ला समाचारछत्तीसगढ़ न्यूज़सामाजिक आयोजनसांस्कृतिक कार्यक्रमBodla Hindu SangamBhavana Bohra MLARamdutt ChakradharRashtriya Swayamsevak SanghSangh co-SarkaryavahSanatan cultureHindu societysocial unitycultural heritagenation buildingDeputy Chief Minister Vijay SharmaTankaram Verma MinisterBJP officialHindu organizationBodla newsChhattisgarh newssocial eventcultural programछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





