छत्तीसगढ़
यादव समाज के महाधिवेशन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल हुए शामिल
Shantanu Roy
18 Jan 2026 9:22 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल रविवार को यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज के वार्षिक महाधिवेशन एवं गौ-सेवक, चरवाहा व बुजुर्ग सम्मान समारोह 2026 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के वंशज यादव समाज ने सदैव परिश्रम, स्वाभिमान, गौ-सेवा और सामाजिक समरसता की परंपरा को जीवित रखा है। उन्होंने कहा कि गौ-सेवकों, चरवाहों और समाज के अनुभवी बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि समाज द्वारा निर्मित यह व्यावसायिक परिसर केवल एक भवन नहीं, बल्कि यादव समाज की आर्थिक सशक्तता, आत्मनिर्भरता और संगठित शक्ति का प्रतीक है। इससे समाज को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और भविष्य में विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सांसद अग्रवाल ने कहा कि यादव समाज ने हमेशा सामाजिक समरसता को प्राथमिकता दी है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान गौ-सेवकों, चरवाहों और समाज के वरिष्ठ नागरिकों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन स्थल पर समाज के सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को दर्शाने वाले कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने समाज के सर्वांगीण विकास, युवा सशक्तिकरण और जनकल्याण के लिए निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने यादव (ठेठवार) समाज को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने भी व्यावसायिक परिसर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे समाज की एकजुटता का परिणाम बताया।
Tagsयादव समाज रायपुरठेठवार समाजबृजमोहन अग्रवाललोकसभा सांसदमहाधिवेशन 2026गौ-सेवक सम्मानबुजुर्ग सम्मान समारोहव्यावसायिक परिसर लोकार्पणसामाजिक समरसतागौ-सेवाआत्मनिर्भर समाजआर्थिक सशक्ततायुवा सशक्तिकरणरायपुर समाचारछत्तीसगढ़ न्यूज़समाजिक कार्यक्रमजनकल्याणसांस्कृतिक परंपराYadav Samaj RaipurThethwar SamajBrijmohan AgrawalLok Sabha MPGeneral Convention 2026Cow-Servant HonorElderly Honor CeremonyCommercial Complex InaugurationSocial HarmonyCow ServiceSelf-reliant SocietyEconomic EmpowermentYouth EmpowermentRaipur NewsChhattisgarh NewsSocial ProgramPublic WelfareCultural Traditionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





