छत्तीसगढ़

साय सरकार ने 4 IAS अफसरों का किया प्रमोशन

Nil dhankar
12 Jan 2026 1:33 PM IST
साय सरकार ने 4 IAS अफसरों का किया प्रमोशन
x

रायपुर। पदोन्नति के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में तैनात 4 भारतीय प्रशासनिक अफसरों को उनके ही विभागों में बतौर सचिव नई पदस्थापना दी है। इस बदलाव से प्रभावित होने वाले अफसरों में सारांश मित्तर (2010), पदुम सिंह एल्मा (2010), रमेश कुमार शर्मा (2010) और कार्तिकेय गोयल (2010) शामिल है।

इस संबंध में जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि, “राज्य शासन एतद्द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के आवंटन वर्ष 2010 बैच के निम्नलिखित अधिकारियों को आवंटन वर्ष से 16 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेने के फलस्वरूप, दिनांक 01.01.2026 से सेवा के अधिसमय वेतनमान Pay Matrix Level-14 में इस शर्त के साथ पदोन्नत करता है कि वे Mid Career Training में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। अधिकारियों को पदोन्नति उपरांत तालिका के कॉलम 4 में उनके नाम के सम्मुख दर्शित पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया गया है”।

Next Story
null