छत्तीसगढ़

मीसाबंदियों को पेंशन देना पुनः प्रारंभ किया साय सरकार ने

Nilmani Pal
11 Feb 2026 4:00 PM IST
मीसाबंदियों को पेंशन देना पुनः प्रारंभ किया साय सरकार ने
x

रायपुर। साय सरकार ने मीसाबंदियों को पेंशन देना पुनः प्रारंभ किया है, सीएम साय ने अपने ट्वीट में लिखा, माँ भारती के सच्चे सपूत कोमलचन्द जैन एवं श्री शिव कुमार सोनी जी को मेरा बारंबार प्रणाम। साथ ही उन एक लाख से अधिक मीसाबंदियों के तप, त्याग और बलिदान को नमन, जिन्होंने दमनकारी सोच के विरुद्ध संघर्ष कर लोकतंत्र-विरोधी साजिशों को नाकाम किया और हमें व हमारी आने वाली पीढ़ियों को लोकतंत्र का अमर वरदान प्रदान किया।

25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला दिन है, जब इंदिरा सरकार ने सत्ता की दंभ में देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र की हत्या और स्वतंत्रता का गला घोंटने का कुकृत्य किया था। उस भयावह दौर में यदि हमारे मीसाबंदियों ने अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष का परिचय न दिया होता, तो देश का लोकतंत्र जंजीरों में जकड़ा रह जाता।

हमारी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्षों का सम्मान करते हुए पूर्ववर्ती सरकार द्वारा रोकी गई उनकी पेंशन को पुनः प्रारंभ किया है। साथ ही विधिक प्रावधान कर उन्हें व उनके परिजनों के सम्मान, अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा को स्थायी संरक्षण प्रदान किया गया है, ताकि राष्ट्र के इन सच्चे लोकतंत्र सेनानियों का योगदान सदैव आदरपूर्वक स्मरण किया जाता रहे। लोकतंत्र की रक्षा में उनका त्याग हम सबके लिए प्रेरणा और संकल्प का स्रोत है।

Next Story
null