छत्तीसगढ़

सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में निकाली भर्ती, केवल महिलाएं होंगी पात्र

Nil dhankar
11 March 2026 8:33 AM IST
सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में निकाली भर्ती, केवल महिलाएं होंगी पात्र
x
छग

अंबिकापुर। अगर आप भी आंगनबाड़ी में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से 24 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से भरे जाएंगे।

रिक्त पदों में चन्द्रडीपा वार्ड के आंगनबाड़ी केंन्द्र अगासी चन्द्रडीपा में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद एवं खालपारा वार्ड में आंगनबाड़ी केंन्द्र सिलसिला खालपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद भर्ती की जानी है।

उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती है। नियुक्ति की शर्तों एवं अहर्ताओं के संबंध में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा कार्यालय, जनपद पंचायत लुण्ड्रा, पंचायत भवन के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

Next Story
null