छत्तीसगढ़
उल्टी-दस्त हो रही थी बच्ची को, स्वास्थ्य केंद्र में इलाज नहीं मिलने से मौत
Nil dhankar
6 Jun 2025 7:48 AM IST

x
पढ़े पूरी खबर
कोरिया. स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था सामने आती रही है. इस बार स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले से सिस्टम की पोल खोलने वाला मामला सामने आया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में उल्टी-दस्त से पीड़ित डेढ़ साल की बच्ची को बेड नहीं मिला. समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई.
बच्ची के परिजनों ने बताया कि वह एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ के चैनपुर गांव का रहने वाला है. दो दिन पूर्व बच्ची की तबियत खराब हो जाने पर उसे मनेंद्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार कर दवाई देकर घर भेज दिया गया.
जब बच्ची की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन उसे एडमिट करने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ फिर लाए, जहां डॉक्टर ने कहा कि यहां बेड खाली नहीं है. बच्ची को एडमिट नहीं कर सकते, जबकि बच्ची की हालत बहुत ज्यादा खराब थी.
Next Story





