छत्तीसगढ़

युवती की हत्या कर शव को वॉटरफॉल में फेंका! शिनाख्त में जुटी पुलिस

Nil dhankar
1 Aug 2025 8:47 AM IST
युवती की हत्या कर शव को वॉटरफॉल में फेंका! शिनाख्त में जुटी पुलिस
x
छग

गरियाबंद। जिले के पिकनिक स्पॉट में या तो हादसों की वजह से जान जा रही है या फिर घने जंगल का फायदा उठाकर इन इलाकों में हत्या सरीखे वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला गरियाबंद के ही करीबहरा वॉटरफॉल का है।

बताया जा रहा है कि, यहाँ कुछ लोगों ने एक युवती की लाश देखी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को जब्त कर जाँच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों ने इस मामले में हत्या का लाश फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। हालांकि यह मृत युवती कौन है, वह किन लोगों के साथ यहाँ पहुंची और उसकी मौत कैसे हुई? इन तमाम सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही मिल सकेगा।

गौरतलब है कि पिछले महीने जुलाई में ही गरियाबंद के मशहूर गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने आई रायपुर की युवती महविश खान की डूबने से मौत हो थी। रायपुर से आईं 5 युवतियां और 2 युवक गजपल्ला वॉटरफॉल घूमने पहुंचे थे इसी दौरान 23 वर्षीय महविश खान पानी की तेज धारा में बह गई और लापता हो गई थी। महविश रायपुर के राजा तालाब इलाके की रहने वाली थी। काफी खोजबीन और मशक्कत के बाद युवती का शव बरामद किया जा सका था।

Next Story
null