छत्तीसगढ़

पुल से नदी में कूद गई लड़की, लोगों ने SDRF को बुलाया

Nilmani Pal
24 July 2025 9:38 AM IST
पुल से नदी में कूद गई लड़की, लोगों ने SDRF को बुलाया
x
छग

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. छटघाट पुल से एक अज्ञात युवती ने अरपा नदी में छलांग लगा दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू कर दी है. नदी में खोजबीन जारी है. अब तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और युवती की पहचान पता लगाने की कोशिश की जा रही है. जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, उसे साझा किया जाएगा. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.


Next Story
null