छत्तीसगढ़

सामान्य सभा की बैठक 31 जुलाई को

Nil dhankar
27 July 2026 1:38 PM IST
सामान्य सभा की बैठक 31 जुलाई को
x

महासमुंद। जिला पंचायत महासमुंद के सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल की अध्यक्षता में 31 जुलाई को दोपहर 12ः00 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन, समाज कल्याण, विद्युत, पशुपालन, मत्स्य, समग्र शिक्षा विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग से संबंधित एवं अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे बैठक में अपने विभाग की अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

Next Story