छत्तीसगढ़

स्कूल के पूर्व प्राचार्य पर नाबालिग ने लगाया रेप का आरोप, चार महीने से कर रहा था दुष्कर्म

Khushboo Dhruw
11 April 2021 6:19 PM GMT
स्कूल के पूर्व प्राचार्य पर नाबालिग ने लगाया रेप का आरोप, चार महीने से कर रहा था दुष्कर्म
x
बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र से रेप का मामला सामने आया है।

बिलासपुर: शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र से रेप का मामला सामने आया है। दरअसल स्कूल के पूर्व प्राचार्य पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व प्राचार्य पिछले चार महीने से नाबालिग को हवस का शिकार बना रहा था। मामले में परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गोपीचंद चंद्रा इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में प्राचार्य के तौर पर पदस्थ थे। गोपीचंद चंद्रा पर आरोप है कि वे पिछले चार म​हीने से एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना रहे थे। मामले में फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।


Next Story